नशा मुक्ति को लेकर शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- मोदीनगर। नशा मुक्ति को लेकर शहर में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने छात्रों को नशीले पदार्थ से दूर रहने की शपथ दिलाई। रैली शुक्रवार सुबह मोदी मंदिर से शुरू हुई। छात्रों ने नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव को लेकर नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस मौके पर एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा, एसएचओ मोदीनगर आनंद प्रकाश मिश्रा, जसमीत सिंह, प्रदीप बोस, भौपेंद्र सिंह, राज वर्मा, राजेंद्र कौशिक, अनुप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.