नशा मुक्ति को लेकर रामगढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत कोचिंग सेंटरों, चौक-चौराहों, बाजारों, हाटों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नशे की लत कई बार युवाओं को अपराध की ओर धकेल देती है तथा उनके भविष्य को भी प्रभावित करती है। अभियान के दौरान छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.