चक्रधरपुर, जून 18 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा बीडीओ विवेक कुमार के निर्देश पर पंचायत सेवक रीता पूर्ति एवं बीईओ लालू प्रसाद हेम्ब्रम द्वारा गोईलकेरा बाजार में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं और ग्रामीणों को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशा से दूर रहने की साल दी गई। साथ ही नशा के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति रहने के लिए शपथ दिलायी गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित यह भी पढ़ें- घाघरा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमदिलाई गई शपथ यह भी पढ़ें- डीसी पैनल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...