दुमका, जून 18 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के मसानजोर संकुल संगठन कार्यालय में बुधवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग व रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया बिरेंदर किस्कु ने की। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया बिरेंदर किस्कु ने किया। उन्होंने संकुल के सभी कर्मचारियों और सखी मंडल की दीदियों को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। मुखिया ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ, सभी प्रखंडों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ यह सामाजिक एवं ...