नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Mann ki baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश को 137वीं बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति से लेकर, इतिहास को जानने के लिए एक वेबसाइट, जेनजी, स्वनिधि योजना और अवाकाडो की खेती जैसे तमाम विषयों पर अपनी राय रखी। उन्होंने युवाओं को टास्क या चैलेंज देते हुए कहा कि वह नशा मुक्ति के खिलाफ काम करें। इसको लेकर नए नारे बनाएं। युवा संगीतकार इसको लेकर नए गाने बनाएं, जिनमें ड्रग्स मुक्त जिंदगी का संदेश हो। उन्होंने थियेटर करने वाले छात्रों को भी संदेश दिया कि वह नशा से मुक्त करने का संदेश देने वाले नाटकों को लिखें।पीएम मोदी बोले नशा मुक्ति देश के लिए जरूरी पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को कहा कि 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान इस समय पूरे देश मे...