नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
दुमका, जून 26 -- प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तेलियाचक की ओर से शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और ग्रामीणों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली आंगनबाड़ी केंद्र तेलियाचक से शुरू हुई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केंद्र से निकली यह रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति के पक्ष में नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को जागरूक किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सेविका लखपति देवी और सहायिका अनना देवी ने अहम भूमिका निभाई। उनके साथ पोषण सखी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.