पूर्णिया, मार्च 30 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।रविवार को बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में बनमनखी थानाक्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में स्थानीय युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत पुलिस जवान शामिल हुए। जागरूकता रैली थाना से निकलकर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गली मोहल्ले का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को नशा के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। रैली के दौरान युवाओं द्वारा लगाए जा रहे नशा मुक्ति के स्लोगन से पूरा...