लोहरदगा, जून 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के मिशन चौक स्थित गुरुकुल भारती एकेडमी में शनिवार को मादक पदार्थ निषेध अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। मौके पर मादक पदार्थ निषेध विभाग के सदस्य नारायण खरिया, कुलदीप कुमार टोप्पो और सुभाष चंद्र महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना सकता है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमकार्यक्रम का उद्देश्य वक्ताओं ने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैल...