नशा मुक्ति के लिए सामूहिक शपथ दिलाई
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश शुगर मिल रोहाना कलां के मिल गेट पर नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के अंतर्गत एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम तथा दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके लक्ष्मी ने शुगर यूनिट के हेड लोकेश कुमार सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं कभी नशे के आदी नहीं होंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर बीके बृज मोहन त्यागी, बीके अरविंद सिंह, मदन मोहन और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.