गुमला, जून 15 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड परिसर में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशापान से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। मौके पर कलाकारों ने गीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने बीड़ी, सिगरेट, शराब, ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- नशा व्यक्ति, परिवार औ...