फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सूरजकुंड मैदान पर रविवार को आयोजित नशा मुक्त हरियाणा नमो मैराथन में उत्साह और उमंग का ऐसा नजारा देखने को मिला कि पूरा माहौल जोश से भर गया। नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए दिल्ली एनसीआर के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, किशोर और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे। हाथों में मैराथन की बिब, जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए धावकों ने स्वस्थ समाज का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 10 और 21 किलोमीटर की मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया। मैराथन में शामिल होने के लिए जिलेवासी देर रात तीन बजे से ही सूरजकुंड मैदान पहुंचने लगे थे। सुबह होते-होते सूरजकुंड रोड पर धावकों और उनके परिजनों की भीड़ बढ़ती चली गई। सुबह छह बजे तक इस मा...