बोकारो, जून 24 -- बोकारो,प्रतिनिधि l उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रानी पोखर सेक्टर-9 में बुधवार को मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के सातवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली के माध्यम से रानीपोखर गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निरूपा कुमारी ने ग्रामीणों से नशे का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से दूर रखने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: केएनजे हाई स्कू...