पीलीभीत, अप्रैल 19 -- अकाल अकादमी गोमती के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या मनिंदर कौर के निर्देशन में शिक्षकों के नेतृत्व में किया गया। रैली अकाल अकादमी गोमती से शुरू होकर ग्राम महाराजपुर चौंधरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची। इस दौरान छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। विद्यालय पहुंचकर छात्रों ने भाषण और नारों के माध्यम से ग्रामीणों व अन्य विद्यार्थियों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों और उच्च प्राथमिक विद्यालय बांदा के शिक्षकों ने अकाल अकादमी गोमती के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। यह भी पढ़ें- सीएन लॉ कॉलेज में नशा मुक्त...