मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत बुधवार को बीआरएम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया। महाविद्यालय परिसर से निकली रैली सुभाष चौक, माधोपुर तक गई। इस दौरान छात्राओं ने नशा मुक्त हो देश हमारा, यही संकल्प है हमारा" तथा "नशा एक बीमारी है, इसे दूर करना हमारी जिम्मेदारी है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी ने किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई इस अवसर पर छात्राओं ने नशा नहीं करने तथा समाज को ...