नशा मुक्ति के लिए गायत्री परिवा ने निकाली जागरुकता रैली
मऊ, जून 28 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार मऊ की ओर से रविवार को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर से नशा भारत छोड़ो व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि किसान नेता एवं समाजसेवी देवप्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्राचीन गौरीशंकर मंदिर से निकलकर थाना, सरकारी अस्पताल, जूनियर हाईस्कूल, पुराना कोपा, मेन चौक और भरत मिलाप होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली में शामिल लोग नशे के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान नशा नाश की जड़ है भाई, इसका अंत बड़ा दुखदायी और पिटती नारी, बिकते जेवर, छोड़ शराबी अपने तेवर, जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति के लिए निकाली रैली गोष्ठी में शांतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.