अररिया, फरवरी 24 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के मौके पर सोमवार को नरपतगंज थाना परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी। आदर्श मध्य विद्यालय के बच्चों के हाथों में तख्ती बैनर पोस्टर आदि लेकर नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूक करते हुए रैली पूरे बाजार का भ्रमण किया। अपर थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार और समाज की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को भी कमजोर करता है। कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि वह सामाजिक जागरूकता और जन कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सतर्क रहें और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर नरपतगंज अपर थानाध्यक्ष धनजी कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.