हापुड़, जनवरी 1 -- जनपद बुलंदशहर के गुलावठी निवासी एक व्यक्ति यहां थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना गायब व्यक्ति के परिजन को दी। पीड़ित की पत्नी और बेटे ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत करते हुए गायब व्यक्त का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे के मोहल्ला पलवलियान निवासी अयान हसन ने बताया कि उनके पिता इरफान हसन को शराब का नशा करने की आदत है। नशा को छुड़ाने के लिए उन्होंने अपने पिता को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर स्थित जीवन उदय नशा मुक्ति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.