फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद। इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र में एक पुस्तकालय स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य केंद्र में भर्ती नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक पुनर्वास में सहयोग देना है। इनर व्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की प्रधान मनीता सिंगला ने बताया कि क्लब द्वारा केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई है | मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के साधनों की व्यवस्था की गई। इसके तहत इनडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे मरीज अपने समय का सदुपयोग कर सकें और तनाव से दूर रह सकें। साथ ही, पढ़ने के लिए मनोरंजक एवं धार्मिक पुस्तकों का भी प्रबंध किया गया, जो उनके भीतर सकारात्मक सोच और आत्मबल को बढ़ाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.