अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़। दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान के सामाजिक प्रकल्प बोध नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जीवन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम संस्थान के युवा परिवार सेवा समिति व बोध के सम्मिलित सहयोग से कार्यशाला का आयोजन हुआ। संस्थान के स्वयंसेवियों ने सामाजिक प्रकल्प के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में नशा किस तरह जीवन को दिशाहीन कर हमें अंधकार की ओर ले जाता है, इसका बोध कराया गया। कार्यक्रम में 45 से अधिक नशा करने वाले व्यसनियों को यह संदेश दिया गया। केंद्र के प्रबंधक प्रशांत सिंह, काउंसलर सोमेंद्र प्रताप सिंह का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.