पीलीभीत, अगस्त 20 -- गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम गजरौला स्थित न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार दोपहर बाथरूम में एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर केंद्र के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम नरगढी निवासी 52 वर्षीय कुलवंत सिंह को परिजनों ने नशे की लत छुड़ाने के उद्देश्य से 17 अगस्त को पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बुधवार करीब 12 बजे कुलवंत सिंह बाथरूम में गए। कुछ देर बाद उनका शव पगड़ी के कपड़े से बने फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही केंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उ...