नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत
वाराणसी, अप्रैल 17 -- सारनाथ (वाराणसी)। चंद्रा चौराहे से बलुआ रोड पर तिलमापुर स्थित जीवन विकास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सारनाथ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिले के विशाल सिंह का तिलमापुर में नशा मुक्ति केंद्र है। रामपुर (फूलपुर) के 40 वर्षीय हेमंत सिंह को 14 अप्रैल को बड़े भाई सुनील सिंह ने भर्ती कराया। दो दिन बाद ही हेमंत की तबीयत खराब होने लगी। इसकी सूचना केयर टेकर ने परिजनों को दी। फिर दोबारा सूचना दी कि हेमंत की मौत हो गई है। हेमंत की पत्नी की वर्ष 2016 में मुंबई में रसोई गैस से जलने से मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में अंग्रेजी प्रवक्ता ने नस काटकर दी जान वह अपनी 12 वर्ष की बेटी के साथ डेढ़ वर्ष से रामपुर गांव में रह कर ऑटो चलाता था।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.