फिरोजाबाद, जून 4 -- कुछ दिनों पहले नशा मुक्ति केंद्र पर मरीज के ऊपर किए हमले में उसके सिर में कील लगने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों पर मरीज पर मारपीट करने का आरोप था। पुलिस ने सादाबाद हाथरस के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना उत्तर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली और दोनों आरोपियों को शनि देव मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।नवजीवन नशा मुक्ति केन्द्र को जलेसर रोड थाना उत्तर पर संचालित किया जा रहा था। यहां पर एक मरीज के साथ मारपीट, उसके सिर में कील घुसाने का आरोप था। यह भी पढ़ें- कर्मियों की आंखों में मिर्च डाल नशा मुक्ति केंद्र से 8 युवक भागे, पकड़े गए मरीज को अस्पताल लाया गया था जहां से आगरा रेफर किया था। पुलिस मुकदमे के बाद मारपीट के आरोपियों की तलाश कर रही थी...