रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- सितारगंज, संवाददाता। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक के बैंक खाते से 15 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने केंद्र संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बलकरनपुर, थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत यूपी निवासी कमलजीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति नशे के आदी हैं। वर्ष 2025 में नशे की हालत में उन्होंने अपनी करीब 8.5 एकड़ जमीन का सौदा पुष्प कुमार व उसके भाइयों के साथ कर दिया था। जानकारी मिलने पर उन्होंने तहसील में आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और जमीन वापस करने पर सहमति बनी। पीड़िता के अनुसार, पति की लत छुड़ाने के लिए उन्हें नव जीवन नशा मुक्ति केंद्र, बिजटी चौराहा, सितारगंज में भर्ती कराया गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.