नोएडा, मई 8 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। चोटपुर कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए आए मरीज की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। सेक्टर-63 थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मूलरूप से हरियाणा के जिला पलवल के रहने वाले 47 वर्षीय विजय सिंह को चोटपुर कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। मंगलवार की रात उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर इस मामले में वह कोई शिकायत करते हैं तो रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.