देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बेलडाड़ रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो युवकों की अलग-अलग तिथियों में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई अब और सख्त होने लगी है। फरार दो अन्य आरोपियों को भी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कुछ दिन पहले ही संचालक को कोतवाली पुलिस जेल भेज चुकी है।शहर के बेलडाड़ रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में तिलई बेलवा के रहने वाले सुरेश यादव को परिजन 16 मई को भर्ती कराए थे, 21 मई की रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र में मरीज पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसी तरह देवरिया शहर के रहने वाले रितेश राव को भी परिजन 11 ...