हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी। शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र से एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सचिन वर्मा ने हल्द्वानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय राजकुमार वर्मा दिसंबर 2024 में उपचार के लिए केंद्र में भर्ती हुए थे। इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने पर वे वहीं छोटा-मोटा काम करने लगे थे। केंद्र संचालक के मुताबिक, बीती 8 जनवरी की शाम राजकुमार किसी को बताए बिना कहीं चले गए। जब काफी देर तक राजकुमार वापस नहीं लौटे, तो केंद्र प्रबंधन ने उनके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वह घर भी नहीं पहुंचे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो पुलिस की शरण ली गई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस उनकी तलाश में...