बागेश्वर, मार्च 11 -- जनपद में नशे की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण के लिए औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बागेश्वर स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपचार सेवाओं, औषधियों के रखरखाव और रजिस्टरों की जांच की गई तथा स्टाफ से जानकारी ली गई। केंद्र प्रबंधन के अनुसार अप्रैल 2025 में स्थापित इस केंद्र में अब तक 167 नशा पीड़ित भर्ती हुए, जिनमें से 157 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 10 मरीज उपचाराधीन हैं। निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी लिए गए। केंद्र प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि यहां मरीजों को उपचार के साथ परामर्श और पुनर्वास की सुविधा भी दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...