नशा मुक्ति की शपथ लेकर बदलाव का दिया संदेश
सोनभद्र, जुलाई 27 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्रांगण में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति का शपथ लिया। महाविद्यालय के विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण में एक साथ कतारबद्ध होकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाकर जीवन भर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और आस-पास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। परिसर में विद्यार्थियों का यह अनुशासन और एकजुटता नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सशक्त संदेश देने में सफल रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार ने कहा कि युवा ही देश की असली ऊर्जा हैं। यदि युवा पीढ़ी जागरूक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.