हल्द्वानी, जून 28 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान एवं मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।विभाग के निदेशक संजय कुमार, उप निदेशक जगनमोहन सिंह कफोला, वासुदेव आर्य, सहायक निदेश आराधना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। निदेशक संजय कुमार ने संस्थान की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और उपचाररत लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और पुनर्वास सेवाओं को प्रभावी बनाने पर बल दिया। परियोजना प्रबंधक चंचल कुमार, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सोहित, काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक नीरज जोशी एवं उमा चौब...