जौनपुर, मार्च 31 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस के तृतीय एकदिवसीय सामान्य कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली। आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा के निर्देशन में हुआ। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर तहसील मुख्यालय, रामलीला मैदान, खुटहन रोड और योगी तिराहा होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और स्वस्थ समाज का निर्माण करें जैसे नारे लगाए। छात्राओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इससे दूर रहने की अपील की। रैली के दौरान रास्ते भर लोगों की भीड़ रही और इस पहल की सराहना की। प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज क...