अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ ली। कंपोजिट यूपीएस विद्यालय बसहिया के बच्चों ने नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। वहीं कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी बिशनपुर में भी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर में भी बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोग...