रांची, जून 16 -- खूंटी, संवाददाता। नशा मुक्त झारखंड के निर्माण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रचार-प्रसार वाहन खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहा है। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशा मुक्ति से संबंधित लघु फिल्में, जागरूकता वीडियो एवं संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। साथ ही पंपलेट वितरित कर मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त अभियान की ...