नशा मुक्ति और मानव तस्करी के खिलाफ देहरादून साइक्लिंग क्लब की जागरूकता रैली
देहरादून, जून 26 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने शुक्रवार सुबह बल्लूपुर चौक से सिधोवाला चौक तक जागरूकता साइकिल रैली निकाली। रैली प्रेमनगर, नंदा की चौकी, पोंधा, यूपीईएस विश्वविद्यालय, डूंगा और मांडूवाला होते हुए सिधोवाला पहुंची। क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति से जुड़ाव युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से सैर, दौड़, जॉगिंग, जिम या साइक्लिंग जैसी गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड में लड़कियों के अपहरण और मानव तस्करी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि देहरादून साइक्लिंग क्लब जल्द ही विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.