प्रयागराज, फरवरी 15 -- विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर परेड मैदान में शनिवार को बजरंग दल काशी प्रांत की बैठक हुई। विहिप काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि विहिप के प्रयास से 40 लाख हिंदुओं को धर्मांतरण से बचाया जा चुका है और नौ लाख से अधिक की घर वापसी कराई जा चुकी है। आने वाले समय में बजरंग दल की ओर से जिला स्तर पर नशा मुक्ति के कार्यक्रम और धर्म की रक्षा के लिए त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी तैयारी जिला स्तर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता करेंगे। काशी प्रांत के मंत्री डॉ. राज नारायण ने कहा कि हमारे संतों का मानना है कि धर्मांतरण एक अभिशाप है, इससे न केवल एक हिंदू कम होता है बल्कि राष्ट्र के शत्रु बढ़ जाते हैं। पिछले कुछ समय में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे देशों के कुचक्र के कारण हमारे देश के युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.