नशा मुक्ति अभियान से युवाओं जोड़ने का संकल्प
धनबाद, अगस्त 19 -- मैथन स्थित साकेत सेलिब्रेशन हॉल में डॉ रामजी द्विवेदी की ओर से बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों के बीच 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर कर उन्हें शिक्षा और देश के समग्र विकास से जोड़ना है। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अशोक मंडल, जिप सदस्य पिंकी मरांडी, डिनोबिली स्कूल की प्राचार्या शुक्ला चौधरी, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवंतिका, डॉ आरएन सिंह और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (निरसा) की प्रभारी जया बहन मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ यह भी पढ़ें- आर्यन हेरिटेज स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.