नशा मुक्ति अभियान में फिल्म का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 30 -- फर्रुखाबाद। भारतीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए एक प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशा जहर है इसलिए इससे दूर रहें। फिल्म में दिखाया गया कि किस प्रकार मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर देता है। प्राचार्य डा. रमन प्रकाश ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.