पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर। झालसा के निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को डालसा ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। छतरपुर व मनातू प्रखंड में बीडीओ व पीएलवी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर रैली निकाली गई। पारा लीगल वालंटियर ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर नशा मुक्ति अभियान को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया व नारे लगाए। नालसा के निर्देश पर डॉन योजना के तहत नशा मुक्ति को ले कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोगो ने कहा नशा की रोकथाम करना सभी का कर्तव्य हैं। आशीष रंजन, रौशन कुमार, दीपा कुमारी, सूर्यकांत कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.