सहरसा, अप्रैल 21 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया में समाजसेवी मधु आनंद के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्ति जन जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब और अन्य नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस दौरान प्रशासन से सहयोग की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नशे के दुष्प्रभावों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण म...