नशा मुक्ति अभियान के लिए लोकभवन से दो लाख दिए
अल्मोड़ा, जून 19 -- अल्मोड़ा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने अल्मोड़ा दौरे के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले में चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में प्रशासनिक और कानून व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों पर अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक प्रमुख के रूप में डीएम की ओर से किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने डीएम की प्रतिबद्धता व कार्यशैली की प्रशंसा की। इसके साथ ही राज्यपाल ने समाज को नशे की प्रवृत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.