चंदौली, मार्च 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। बुधवार को तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योगाभ्यास से हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के महत्व पर जानकारी देते हुए रैली के उद्देश्य से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय की देखरेख में कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव और डॉ. अनिल कुमार तिवारी के निर्देशन में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर परिसर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.