लातेहार, अगस्त 19 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में देशभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में बुधवार को ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की चंदवा शाखा की बहन बीके गुड़िया और भाई चंद्र सिंह ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। टीम ने परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय सासंग, प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवा, ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय चंदवा सहित कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे ...