हजारीबाग, जून 23 -- दारू, प्रतिनिधि। नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के तहत दारू पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को दारू के छोटका इरगा में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने करीब दस लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया। लगभग 60 किलोग्राम जावा महुआ को स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने गांव के आसपास मौजूद लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अवैध शराब निर्माण एवं सेवन से दूर रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- पिपरिया में 30 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...