अररिया, अप्रैल 26 -- बथनाहा, एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी बाह्य सीमा चौकी घुरना में शनिवार को जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने की। बैठक में नशा मुक्ति, सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग पर जोर दिया गया। ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई। ग्रामीणों ने दमकल केंद्र, अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ, एम्बुलेंस, सुरसर नदी पर पुल, बिजली व्यवस्था व नेपाल आवागमन से जुड़ी समस्याएं रखी। कमांडेंट ने सभी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में करीब 35 ग्रामीण शामिल हुए।बथनाहा फोटो-01 एसएसबी की बैठक में एसएसबी व ग्रामीण। यह भी पढ़ें- एसएसबी व मीडिया के बीच समन्वय बैठक में सीमावर्ती समस्याओं पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...