बिजनौर, सितम्बर 21 -- गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस की छात्र एवं छात्रा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति, पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदिता राजपूत के निर्देशन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशे की गिरफ्त में आए साथियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. कुलदीप, डॉ. मौ. साजिद अंसारी और मोहम्मद सलीम ने नशे के दुष्प्रभावों पर विचार रखे। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। परिसर में श्रमदान कर सफाई की गई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर दिया गया। समापन पर नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...