सहारनपुर, फरवरी 18 -- लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक सत्र मे नशामुक्ति, नारी सशक्तिकरण, एआई वरदान या अभिशाप विषय पर भाषण सत्र में अनुराधा, कीर्ति, आंकाशु, समरीन, सिया, आंचल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालक डॉ अभिलाष कुमार ने महिला सशक्तिकरण मे युवाओ की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होने एआई से रचनात्मकता पर संभावित संकट का विश्लेषण किया और युवाओ को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह, डॉ० अर्चना, संदीप कुमार, विनोद कुमार, विनीत, ओमबीर व कीर्ति चौधरी, किट्टु सैनी, रिया, कोमल, नवाजिश, सिया, फलक कहकशा, आर्यन, मोनिश तोमर, कनिष्क, आरिफ, रविता, मधु, अनुराधा, लकी, नवीन, रामेश्वर आदि रहे ।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.