नशा माफिया पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक
हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े और संगठित नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।यह जानकारी एसपी अमन कुमार ने दी। उन्होंने गुरूवार को संवाददाताओं को बताया कि लोटवा जंगल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की मात्रा 52 ग्राम है, जिसे पुलिस ने जांच में पुष्टि की है। व्हाट्सएप के जरिए यह काला कारोबार चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में इस सिंडिकेट का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये अपराधी नशे के आदि नहीं, बल्कि पेशेवर तस्कर थे, जो इसे एक मुनाफे वाले बिजनेस की तरह संचालित कर रहे थे। चतरा से 1,400 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदकर ये उसे ईचाक, पदमा और बरही जैसे क्षेत्रों में 2,40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.