अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के बीच प्रशासन ने गुरूवार देर शाम स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एसपी जितेंद्र कुमार ने की। बैठक में दोनों समुदाय के राजनीतिक, गैर-राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में घटना पर विस्तार से चर्चा हुई और हालात सामान्य बनाने की दिशा में पहल करने की बात कही। बैठक के दौरान समाजसेवी वाहिद अंसारी ने नशे को इस तरह की घटनाओं की मुख्य वजह बताते हुए पुलिस पर खनन व अन्य मामलों में वसूली करने का आरोप लगाया। मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव ने कहा कि यदि पुलिस शराब सहित अन्य नशा और उससे जुड़े माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है। लोगों स्मैक और शराब के बढ़...