रुद्रपुर, मार्च 27 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने ग्राम सहदौरा में नशा बेचेने के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पिछले दिनों एसओटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की टीम ने ग्राम सहदौरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर भारी मात्रा में मनप्रभावी औषधि बरामद की थी। इस अंग्रेजी दवाई का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। इस मामले में शाहरुख पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम गऊघाट का नाम भी सामने आया था। पुलभट्टा पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की तैयारी करते हुए कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया। गुरुवार को एसआई प्रदीप पंत ने वांछित शाहरुख के घर के बाहर व चौराहे पर मुनादी करवाने के बाद वहां कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.