नशा पर शिकंजा : मेडिकल और रसायनिक दुकानों के खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की होगी जांच
रांची, मई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में नशे के कारोबार पर अब प्रशासन का शिकंजा और कसने जा रहा है। ड्रग तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर चुनौती मानते हुए जिला प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अब मेडिकल दुकानों से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सघन निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी मेडिकल दुकानों, फार्मेसी, रसायनिक एवं फार्मास्यूटिकल प्रतिष्ठानों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। इसके तहत दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और नियमों के उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.