नशा पर नकेल के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
पूर्णिया, अगस्त 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा प नकेल के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में इस बावत एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई एवं जिले में नशा के खिलाफ चल रहे अभियान एवं कार्रवाई को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान एनकोर्ड से संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। मादक पदार्थ के उपभोग एवं परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने को लेकर अनुमंडल स्तर पर बैठक आयोजित करने पर बल दिया गया। इसके लिए जिले के सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ को निर्देश दिया गया। बैठक में मादक पदार्थों के उपभोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों से संबंधी जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना तैयार कर रोस्टर निकालने का जीविका के डीपीएम को निर्देश दिया गया। इसके अलावा शैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.